DniNews.Live

प्रयागराज में Phonepe कर्मचारियों का वेतन कटौती पर प्रदर्शन:3 महीने की सैलरी काटने का आरोप, IRTP सिस्टम खत्म करने की मांग

प्रयागराज शहर और ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले फोन पे कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सिविल लाइंस के धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन और कम्पनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं को सामने रखा और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी, तब तक वे कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी वेतन संबंधी समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि उनकी वेतन फिक्स की जाए और निचले स्तर के कर्मचारियों (BDA/BDE) का पुराना वेतन स्ट्रक्चर फिर से लागू किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि दिसंबर तक उनकी सैलरी ठीक आई है, लेकिन जनवरी, फरवरी और मार्च 2026 की जो वेतन कटौती की गई है, उसे तत्काल वापस किया जाए। कर्मचारियों ने IRTP सिस्टम को भी समाप्त करने की मांग उठाई और इसे उनके हितों के खिलाफ बताया। उनका आरोप है कि कंपनी के प्रयागराज स्थित कार्यालय के कुछ उच्च पदाधिकारी फोन पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं, जिसे वे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों की कोई मासिक या दैनिक रिपोर्ट एरिया सेल्स मैनेजर और स्टेट हेड द्वारा साझा नहीं की जाती। उल्टा, जब वे रिपोर्ट की मांग करते हैं तो उन्हें इस्तीफा देने या नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके कार्य बहिष्कार के बाद कम्पनी के RSM का मेल आया है जिसमें उन्होंने कहा ही कि एक एक करके कर्मचारियों से बात की जाएगी। लेकिन उसके लिए कर्मचारी तैयार नहीं है। अगर बात होगी तो एक साथ सभी मौजूद रहेंगे कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक प्रयागराज की पूरी फोन पे टीम काम नहीं करेगी। इस दौरान कर्मचारियों ने एकजुट होकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी आवाज बुलंद की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *