DniNews.Live

भाजपा स्थापना दिवस, अंबेडकर जयंती की तैयारी पर कार्यशाला:गाजीपुर में बूथ स्तर तक कार्यक्रम सफल बनाने पर दिया फोकस

गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 46वें स्थापना दिवस और डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की तैयारियों को लेकर एक जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की। यह कार्यशाला छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि ये अवसर कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि राणा प्रताप सिंह ने एकात्म मानववाद के सिद्धांत का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि भाजपा समाज के हर वर्ग के विकास और सम्मान के लिए कार्य कर रही है और डॉ. अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं से अपने घरों पर दीपोत्सव मनाने और पार्टी का झंडा लगाने का आह्वान किया। उन्होंने इन गतिविधियों की तस्वीरें सरल ऐप पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए। राय ने अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं की सफाई करने और जयंती के दिन माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का संचालन दयाशंकर पांडेय ने किया और इसमें कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *