DniNews.Live

ट्रक ने बाइक सवार तीन मजदूरों को मारी टक्कर:संभल में आलू खोदकर लौट रहे मजदूर गंभीर घायल, चालक हिरासत में

संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। ये मजदूर आलू खोदकर एक बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई। सीतापुरी ग्राम पंचायत के निवासी महेंद्र (पुत्र रामावतार), राजीव और मुकेश (पुत्र जयप्रकाश) नरौली क्षेत्र में आलू खोदने का काम कर रहे थे। शाम को काम खत्म होने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। संभल रोड पर चौधरी सराय-बहजोई मार्ग के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों मजदूर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। हयातनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस कर रही मामले की जांच चिकित्सकों के अनुसार, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *