DniNews.Live

लखनऊ में सड़क हादसे में चालक की मौत:घर से ड्यूटी पर जा रहे थे, सिर में आई गंभीर चोट

लखनऊ के गुडंबा इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से ड्राइवर की मौत हो गई। सुबह ड्यूटी के लिए जा रहे थे तभी स्कॉर्पियो क्लब के पास गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसे उनके गंभीर चोट आई। इलाज के लिए गुडंबा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घुंगटेर बाराबंकी निवासी विपिन कुमार (30) लखनऊ के इंदिरा नगर में टीचर की निजी गाड़ी चलाते थे। बुधवार सुबह ड्यूटी पर आ रहे थे करीब 6:30 बजे गुडंबा स्थित स्कॉर्पियो क्लब से आगे पहुंचे थे। तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह 100 मीटर दूर जाकर गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट आई। वहां मौजूद लोगों ने विपिन के मोबाइल से परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इलाज के लिए सीएचसी गुडंबा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई अभय सिंह ने बताया विपिन के परिवार में पत्नी अनीता देवी और 7 महीने की बच्ची है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने अज्ञात वाहन के खिलाफ गुडंबा खाने में शिकायत करने की बात कही है। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभतेश श्रीवास्तव का कहना है शिकायत के आधार पर सीसीटीवी की मदद से अज्ञान वाहन की तलाश की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *