किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में बुधवार को अचानक बड़ा विवाद हो गया। पार्किंग को लेकर छिड़े विवाद में डॉक्टर और मरीज के बीच जमकर कहासुनी हुई। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने मरीज के साथ आए तीमारदार को पीट दिया। इसके बाद मरीज की तरफ से भी कई गाड़ियों से लोग पहुंचे और हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि, बाद में सीनियर डॉक्टरों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। ये था पूरा मामला दरअसल, पूरा मामला आर्थोपेडिक विभाग से जुड़ा हुआ हैं। यहां ओपीडी में उपकार नाम का एक युवक डॉ. शांतनु के पास इलाज के लिए आया था। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद युवक पार्किंग में पहुंचा। इसी बीच विभाग के एक डॉक्टर भी ट्रॉमा सेंटर जाने के लिए भी पार्किंग में पहुंच गये। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसी के बाद वहां कुछ कर्मचारी भी पहुंच गये। जिन्होंने मरीज को पीट दिया। मरीज की पिटाई से वहां हंगामा खड़ा हो गया। देखते ही देखते मरीज की तरफ से वहां कई गाड़ियों से युवक पहुंच गये । मामला बढ़ता देख जिम्मेदार अधिकारियों ने मोर्चा संभाला, तब जाकर विवाद थमा है। जांच के आधार पर होगी कार्रवाई डॉ.शांतनु कुमार ने बताया कि वह मरीज फलोअप के लिए मेरे पास आया था। वहां से निकलने के बाद विवाद हुआ है। मरीज यदि लिखित शिकायत करता है तो जांच कर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जायेगी।

Leave a Reply