भास्कर न्यूज|पूर्णिया नहाय खाय के साथ शनिवार से चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का शुभारंभ हो गया। नहाय खाय के दिन सुबह से ही शहर के सिटी स्थित काली मंदिर घाट के अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न नदियों-घाटों में महिलाओं ने स्नान कर व्रतियों ने भगवान के सामने छठ व्रत का संकल्प लिया। साथ ही इसे पूरा करने का आशीर्वाद भी मांगा। वैसे तो शुक्रवार से से ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं ने सिटी के काली घाट नदी तट पर पहुंचना शुरू कर दिया था, लेकिन नहाय खाय के दिन भी नदी में नहाने का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। नहाय-खाय के साथ हो लोगों ने छठ महा पर्व की तैयारी शुरू कर दी है। अनुष्ठान के दूसरे दिन आज सूर्यास्त के बाद व्रती खरना करेंगे। इधर छठ महापर्व की खरीदारी को लेकर बाजार गुलजार होने लगा है। महंगाई के बावजूद लोगों में छठ पर्व के उत्साह में किसी प्रकार की कमी नहीं दिख रही है। हर जगह उत्साह बना हुआ है।वैसे तो दीपावली से ही बाजार में सूप, डाला, कोनिया, नारियल आदि बेचे जाने लगे थे।अब धीरे-धीरे इसका बाजार पूरा फैलने लगा है। पेशेवर लोग तो दुकानें लगा ही रहे हैं, अन्य फुटकर दुकानदार भी छठ पर्व की सामग्री की सीजनल दुकानें लगाने लगे हैं।
https://ift.tt/t2e4QLu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply