DniNews.Live

औरैया में स्कूल चलो अभियान शुरू:जिला पंचायत अध्यक्ष ने रैली को हरी झंडी दिखाई, शत-प्रतिशत नामांकन लक्ष्य

औरैया में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने अभियान के पहले दिन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करना है। इससे पहले, कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान का लक्ष्य बच्चों को स्कूल आने और अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ऐसे बच्चों को स्कूलों में नामांकित करने और उनकी दैनिक उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्होंने या तो स्कूल छोड़ दिया है या जिनका अभी तक नामांकन नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूलों में नामांकित बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत भोजन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और ड्रेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों को शिक्षा का मौलिक अधिकार प्रदान करना शासन की प्राथमिकताओं में से एक है। इसी उद्देश्य से ‘स्कूल चलो अभियान’ आज से शुरू किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा और निर्धारित तिथि से पहले शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण करके किया। इस दौरान नए प्रवेशित छात्र-छात्राओं को टीका लगाकर, माल्यार्पण कर पाठ्यपुस्तकें और बस्ते वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डाइट, जिला कार्यक्रम अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *