लव जिहाद-रेप की FIR का डर दिखाकर ठगने का पैटर्न:अलीगढ़ में हनीट्रैप, डॉक्टर से 1.5 लाख ऐंठे, जालसाज बोला- धर्म देखकर लड़की भेजते थे
अलीगढ़ में हनीट्रैप में फंसाकर डॉक्टर से ठगी करने वाले 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें 3 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। महिलाएं लोगों को प्रेमजाल में फंसाती थीं। उसके बाद उनके साथी लव जिहाद और रेप का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देकर रुपए ऐंठते थे। उन्होंने कुछ दिनों पहले एक डॉक्टर को धोखे से होटल में बुलाया था। वहां पर महिलाएं पहले से मौजूद थीं। उन्होंने मौका पाकर डॉक्टर को पकड़ लिया। रेप का आरोप लगाकर शोर मचाने लगीं। थोड़ी देर बाद उनके साथी वहां आ गए। डॉक्टर पर रेप का केस दर्ज कराने की धमकी देकर रुपए मांगने लगे। डॉक्टर ने लाख मिन्नतें कीं, लेकिन वे नहीं माने। डॉक्टर से डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिए। उसके बाद धमकी देकर उसे छोड़ा। डॉक्टर मंगलवार को थाने पहुंचा। उसने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला होटल में जन्मदिन के बहाने बुलाया था सुनील कुमार जवां थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के रहने वाले हैं। वह आज सुबह 9 बजे क्वार्सी थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को बताया- वह गांव में क्लीनिक चलाते हैं। गांव के ही रहने वाले राम अवतार से उनकी जान पहचान थी। जो बाद में दोस्ती में बदल गई। 20 सितंबर को राम अवतार ने उन्हें जन्मदिन की पार्टी के बहाने एक होटल में बुलाया था। जब वह होटल पहुंचे तो वहां पर 4 महिला और एक अन्य पुरुष पहले से मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पार्टी शुरू करते हैं। इसके बाद उसे एक कमरे में ले गए। थोड़ी देर बाद कमरे से महिला चिल्लाते हुए निकली। इतनी देर में उसके साथी भी वहां आ गए। सभी ने मिलकर डॉक्टर को पकड़ लिया। उन्होंने कहा- तुमने महिलाओं से अभद्रता की है। तुम्हारे खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराएंगे। मुकदमे से बचने के लिए दिए डेढ़ लाख रुपए सुनील के मुताबिक- उन्होंने कहा कि अगर 5 लाख रुपए दोगे तो तुम्हे यहां से जाने देंगे। जैसे-तैसे अपने घर फोन करके 1.5 लाख रुपए मंगाए और आरोपियों को दिए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि चुपचाप चले जाओ। किसी से कुछ भी कहा तो रेप के केस में जेल भिजवा देंगे। उसके बाद वह अपने घर लौटे। आरोपियों के पास से ठगी के 50 हजार रुपए बरामद एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया- आज आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। पुलिस ने डॉक्टर के गांव से ही गैंग के सरगना रामअवतार, उसकी महिला साथी दुर्गे, हेमलता और सुनीता को गिरफ्तार किया है। टीपू, उसकी पत्नी और जैतून गैंग के दो अन्य सदस्य फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के पास से ठगी के 50 हजार रुपए बरामद कर लिए गए हैं। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे इससे पहले भी गुलशेर नाम के एक व्यक्ति से ठगी कर चुके हैं। तब आपत्तिजनक वीडियो बनाकर रुपए ऐंठे गए थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है। अभी और मामले खुल सकते हैं। लव जिहाद-रेप में फंसाने की देते थे धमकी पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी धर्म के अनुसार लड़कियों को लोगों के पास भेजते थे। अगर हिंदू युवक को फंसाना है तो उसके पास मुस्लिम लड़की और जब मुस्लिम युवक को फंसाना है तो उसके पास हिंदू महिला को भेजते थे। जैसे ही युवक गैंग की महिला के साथ कमरे के अंदर जाते थे। आरोपी थोड़ी देर बाद अचानक अंदर पहुंच जाते थे। युवक को पकड़ लेते थे। फिर यह लव जिहाद, रेप जैसे मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपए वसूलते थे। ये खबर भी पढ़ें…
क्या नए आदेश के तहत जाति आधारित गानों और नारों पर भी रोक लगेगी? पुलिस रिकॉर्ड, गिरफ्तारी मेमो और नोटिस बोर्ड से जाति हटाने का क्या मतलब है? क्या इससे जातीय पहचान के आधार पर होने वाले भेदभाव में कमी आएगी? पुलिस और प्रशासन पर क्या असर होगा? पढ़िए इन सभी सवालों के जवाब भास्कर एक्सप्लेनर में….
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply