28 सितंबर को गुलमोहर एन्कलेव सोसायटी का चुनाव:RWA की पूर्व अध्यक्ष रश्मि समेत 6 महिलाएं भी मैदान में, 75 साल की सुशीला बिग ने पर्चा भरा

गाजियाबाद में राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी आरडब्लूए का चुनाव 28 सितंबर को को होगा। इस चुनाव में कुल मिलाकर 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन 30 प्रत्याशियों में 6 महिलाएं भी शामिल हैं। जिसमें 75 वर्षीय महिला सुशील बिग भी शामिल हैं। आरडब्लूए की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने भी नामांकन किया। किसी ने भी पर्चा वापस नहीं लिया जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ राजेश तेवतिया को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। जिनके नेतृत्व में यह चुनाव होगा। 23 सितंबर की शाम तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। चुनावी मैदान में अब फाइनल सूची के अनुसार अमित कुमार गुप्ता, अंजुला गुप्ता, अंकित सहदेव, अरबिंद कुमार दोहरे, अरुण कुमार, बिजेंद्र गिरी, दीपक गुप्ता, जे पी सोलंकी, किंशुक बंसल, कुमार गौरव, मनी अग्रवाल, मनवीर सिंह, मीनाक्षी शर्मा मैदान में हैं। इनके अलावा प्रभांशु गुप्ता, प्रेमजीत, राज किशोर शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, राजीव कुमार भसीन, राजेश कुमार, राम सरन, रश्मि चौधरी, रोहित चोपड़ा, सतीश चंद्र सिंघल, सतीश कुमार गुप्ता, सीमा गुप्ता, शौर्य शुक्ला, सुशील विग, वासुदेव तिवारी, विनोद कुमार गुप्ता, विवेक गोयल शामिल हैं। इन 30 प्रत्याशियों में से 10 लोगों को स्थानीय निवासियों द्वारा चुना जाना है। चुनाव अधिकारी के द्वारा आज शाम 4 बजे अल्फाबेटिकल लिस्ट जारी कर दी गई हे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर