DniNews.Live

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने डीएम को दिया ज्ञापन:गंभीरपुर थाने की पुलिस कर रही है उत्पीड़न, शिकायत करने गए व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आरोप

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाने की पुलिस एक बार फिर से विवादों में है। गो तस्करी के मामलों में कई संदिग्धों को थाने से छोड़ने की घटना अभी शांत भी नहीं हुई कि कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह से विवाद का नया मामला सामने आ गया। थानेदार की शिकायत को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने जिले के डीएम से मामले की शिकायत की है। इसके साथ ही असंतोष व्यक्त किया है। और जिला अध्यक्ष ने थानेदार पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने जिले के डीएम से मांग की की इस मामले के निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित थाने के प्रभारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। शिकायत दर्ज करने गए पीड़ित के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह का कहना है कि जब कोई पीड़ित अपनी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचता है, तो उसके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाता है। जो कानून के विरुद्ध है। गंभीरपुर थाने का उदाहरण देते हुए बताया कि एक व्यक्ति को अराजक तत्वों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जब वह खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा मुकदमा दर्ज कराने की मांग की, तो आरोप है कि उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष का कहना है कि पीड़ित को थाने में बैठाकर कथित रूप से प्रताड़ित भी किया गया। इस मामले में जब प्रवीण कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष से फोन पर बात की, तो उन्होंने कथित रूप से कहा कि यदि कोई किसी को मारेगा तो उसका प्रतिकार होगा ही। इस बयान को उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि दंड देने का अधिकार केवल न्यायालय को है, न कि किसी व्यक्ति या पुलिस को। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *