DniNews.Live

नए सत्र के साथ ‘स्कूल चलो’ अभियान शुरू:जरूरतमंद बच्चों को दी गई शैक्षिक सामग्री, सैयद बरहन विद्यालय में फूल देकर किया बच्चों का स्वागत

जिले में आज 1 अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो गई। इसी के साथ “स्कूल चलो अभियान” और प्रवेश उत्सव के तहत सरकारी विद्यालयों में बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों, खासकर निर्धन परिवारों से आने वाले छात्रों को किताबें और यूनिफॉर्म वितरित की गईं, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। कंपोजिट विद्यालय न्यू आगरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मा. विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की गई।
वहीं, बेसिक विद्यालय बुढ़ान सैयद में भी सत्र के पहले दिन उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्रों का तिलक लगाकर, गुलाब भेंट कर एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक राजीव वर्मा और अध्यापिका कल्पना सहित आरबीएस डिग्री कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं—खुशबू, कीर्ति, शिवाली यादव, गौरव कुमार, अंकित बाबू और मुकेश कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालयों में हुए इस विशेष स्वागत से बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें नए सत्र को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। पहले ही दिन सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल ने सत्र की मजबूत शुरुआत का संकेत दिया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *