DniNews.Live

नवोदय विद्यालय में 5 दिवसीय अनुशासन की पाठशाला:मिर्जापुर में 10 जिलों की 80 गाइड हुईं शामिल, एसडीएम ने गाइड दल की सराहना की

मिर्जापुर के जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में बुधवार को पांच दिवसीय गाइड राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर (सोपान प्रशिक्षण कार्यक्रम) का उद्घाटन किया गया। पीएम श्री स्कूल के रूप में संचालित इस विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 10 जिलों से कुल 80 गाइड प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मड़िहान के एसडीएम अनेग सिंह, निवर्तमान प्राचार्य राम सिंह और प्रभारी प्राचार्य संजय सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसडीएम अनेग सिंह ने कहा कि गाइड कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राएं अनुशासन, सेवा और चरित्र निर्माण की सीख प्राप्त करती हैं। उन्होंने बताया कि आपदा के समय गाइड दल समाज की निस्वार्थ भाव से सहायता करता है, जो अत्यंत सराहनीय है। देखें 3 तस्वीरें… गाइड प्रभारी स्वेक्षा ने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण शिविर पांच दिनों तक चलेगा। इसमें प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नेतृत्व, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और समाजसेवी नागरिक बन सकें। निवर्तमान प्राचार्य राम सिंह और प्रभारी प्राचार्य संजय सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में क्रियात्मकता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। अंत में, एसडीएम ने झंडारोहण कर कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के शिक्षक नईम मुल्लाह, ए.के. त्रिपाठी, डॉ. विपिन सिंह, श्री प्रकाश, वेद प्रकाश मिश्र, स्वेता आनंद, नित्यासा सिंह, संजय, एम.के. बरनवाल, कमलेश, ललिता, बबीता, विभा, राकेश, प्रांशु, नीरज जायसवाल, महिमा सागर, श्यामजीत, अनामिका सिंह, बबिता दुबे, अरुण भट्ट, सुनील पाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *