डालमिया भारत फाउंडेशन ने ग्रामीण छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। इसके तहत सार्वजनिक इंटर कॉलेज, कुरसठ में “वाह बस” के माध्यम से मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक और कंप्यूटर शिक्षा से जोड़कर उन्हें डिजिटल युग के लिए सक्षम बनाना है। विशेष रूप से तैयार की गई “वाह बस” में कंप्यूटर, इंटरनेट और अन्य डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। यह सुविधा बघोली, कुरसठ और आसपास के इलाकों के छात्रों को आसानी से तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने में मदद करेगी। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर डालमिया भारत फाउंडेशन के यूनिट हेड अतुल अग्रवाल, अनिल कुमार राठौर, वीरेंद्र जी, राजामल गुप्ता और राजकुमार सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, किसान और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विद्यालय प्रशासन ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बच्चों में कंप्यूटर के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें भविष्य में बेहतर अवसर मिलेंगे। ग्रामीणों और छात्रों ने डालमिया भारत फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया।

Leave a Reply