DniNews.Live

इटावा में कार से तोड़े सभी बैरियर, VIDEO:टोलकर्मियों से विवाद के बाद किया हंगामा, केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश

इटावा के चौबिया क्षेत्र में बरेली हाईवे स्थित बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार रात कार सवारों ने हंगामा कर दिया। कार सवारों ने टोल कर्मियों से विवाद के बाद गाड़ी को तेज रफ्तार में दौड़ाया और एक के बाद एक सभी बैरियर तोड़ डाले। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। टोल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार रात करीब 10 बजे एक कार में सवार दो लोग टोल प्लाजा पर पहुंचे। शुरुआत में उन्होंने टोल कर्मियों से सामान्य बातचीत की, जिससे किसी को किसी तरह की आशंका नहीं हुई। लेकिन कुछ ही देर बाद उनका व्यवहार अचानक बदल गया और उन्होंने गाड़ी को तेज रफ्तार में दौड़ाना शुरू कर दिया। लगातार चक्कर लगाकर तोड़े गए सभी बैरियर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवारों ने टोल प्लाजा के कई चक्कर लगाए और हर बार बैरियर को टक्कर मारकर तोड़ते गए। टोल कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कार की तेज गति और आक्रामक अंदाज के चलते वे सफल नहीं हो सके। इस दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारी काफी डर गए और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। नशे में होने की आशंका, कर्मचारियों में दहशत टोल कर्मियों का कहना है कि कार सवार शराब के नशे में थे और किसी बात को लेकर गुस्से में दिखाई दे रहे थे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से टोल पर तैनात कर्मचारियों में दहशत फैल गई। कर्मचारियों का कहना है कि अगर कोई कार के सामने आ जाता तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज घटना के बाद टोल मैनेजर की ओर से चौबिया थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज में पूरी घटना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, जिससे आरोपियों की पहचान करने में मदद मिल रही है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की दबंगई और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *