DniNews.Live

मऊ में प्रशिक्षु आरक्षियों ने ली गंगा स्वच्छता की शपथ:विचार गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा, पौराणिक महत्व बताया

मऊ जिले में जिला गंगा समिति ने पुलिस लाइन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित इस गोष्ठी में प्रशिक्षु आरक्षी उपस्थित रहे। इसका मुख्य विषय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और नदी संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता था। इस अवसर पर नदियों के संरक्षण, स्वच्छता के महत्व और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य अतिथि डॉ. अवनीन्द्र पाण्डेय ने गंगा नदी के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर भी बात की। जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा और अन्य नदियों के संरक्षण तथा स्वच्छता में प्रत्येक भारतीय का दायित्व है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी पद पर कार्यरत होना द्वितीयक कार्य है, जबकि प्राथमिक दायित्व एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश, नदियों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना है। गोष्ठी में उपस्थित प्रशिक्षु आरक्षियों ने गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता और अविरलता बनाए रखने की शपथ ली। इसके अतिरिक्त, “रन फॉर रिवर” मैराथन में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में आर.आई. पुलिस लाइन अरुण सिंह और राज नारायण यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *