DniNews.Live

जालौन के नए SP बने विनय कुमार सिंह:कार्यभार संभालते ही बोले- कानून व्यवस्था होगी पहली प्राथमिकता

जालौन जनपद को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। विनय कुमार सिंह ने एसपी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्हें दो दिन पूर्व डॉ. दुर्गेश कुमार के स्थान पर जनपद में नियुक्त किया गया था। इससे पहले, विनय कुमार सिंह लखनऊ में एटीएस (ATS) में एसपी के पद पर तैनात थे। अंबेडकर नगर के मूल निवासी विनय कुमार सिंह ने कार्यभार संभालते ही अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना उनकी कार्यशैली का मुख्य आधार रहेगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद, 2018 बैच के नए एसपी ने एसपी कार्यालय के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके। विनय कुमार सिंह शाम को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक भी करेंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *