DniNews.Live

तेज हवा से किसान नेता पर गिरा बिजली का पोल:इलाज के दौरान मौत; विभाग का घेराव कर किसानों ने FIR की मांग की, 3 घंटे से धरने पर बैठे

ललितपुर के बम्होरी पठार गांव में 31 मार्च की रात तेज आंधी के दौरान एक जर्जर विद्युत पोल गिरने से घायल हुए किसान नेता सोबरन सिंह की आज 1 अप्रैल बुधवार सुबह ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने ललितपुर मुख्यालय स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव कर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, जाखलौन थाना क्षेत्र के बम्होरी पठार निवासी 30 वर्षीय सोबरन सिंह भारतीय किसान यूनियन की पिपरई न्याय पंचायत के अध्यक्ष थे। वे 31 मार्च की रात करीब दस बजे अपने खेत से बाइक पर गांव लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही तेज हवा चलने लगी और एक जर्जर विद्युत पोल उन पर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सोबरन सिंह को तत्काल उपचार के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर किया गया और फिर ग्वालियर ले जाया गया। बुधवार सुबह ग्वालियर में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। देखें 3 तस्वीरें… किसान नेताओं का आरोप है कि जर्जर विद्युत पोल को हटाने के लिए पिछले दो महीने से लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायत पत्र दिए जा रहे थे, लेकिन विभाग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष रंजीत सिंह, कीरत बाबा, हरपाल, मलखान, प्राउंड, मुकेश, पहाड़ सिंह भगीरथ, जगदीश, ब्रजेश, मोहित, उमेश, ह्रदेश मुखिया, विशाल सिंह और अन्य कई किसान शामिल हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *