स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम:महिलाओं के लिए स्वास्थ्य योजनाओं की दी जानकारी, मातृशक्ति के सम्मान पर जोर
गाजीपुर के सुभाकरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव सिंह यादव मुख्य अतिथि और संतोष प्रजापति मंडल अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कार्यक्रम में महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इनमें जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान शामिल हैं। साथ ही आपातकालीन सेवाओं के लिए 108, 102, 1090 और 112 नंबरों की जानकारी भी दी गई। 3 तस्वीरें देखिए… कार्यक्रम में टीकाकरण, परिवार नियोजन, क्षय रोग अभियान और कुष्ठ रोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव सिंह यादव ने महिलाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार में 80% भागीदारी निभाती हैं। वे पति, बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल कर परिवार को स्वर्ग बनाती हैं। कार्यक्रम में बीपीएम सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद मुनाजिर, डॉ. हर्षित गुप्ता, डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. नितेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply