DniNews.Live

तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा से किया छात्राओं का स्वागत:नए सत्र में माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज का भव्य आगाज़ ,उत्साह और नई ऊर्जा के साथ शुरू हुआ सत्र 2026-27

सेठ बी० के० माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज, सराय लाल दास में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें छात्राओं का पारंपरिक अंदाज में अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी, उपाध्यक्ष देवेंद्र भट्टर, मंत्री विशाल नारायण माहेश्वरी, उप मंत्री विनोद राठी, कोषाध्यक्ष अनिल शारदा और सदस्य प्रमोद अग्रवाल सहित प्रधानाचार्या डॉ. नीलम मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पहले दिन छात्राओं पर पुष्पवर्षा की गई और कुमकुम तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया गया, जिससे पूरा विद्यालय उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण प्रभारी ओमलता, चौकी प्रभारी अंकित वर्मा और कुलदीप गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम सफल रहा और छात्राओं ने नए सत्र की शुरुआत जोश और सकारात्मक ऊर्जा के साथ की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *