DniNews.Live

ट्रांसजेंडर के इश्क में सिर कूचकर युवक की हत्या:पहले शराब पिलाई फिर हत्या कर जमीन गाड़ दिया शव, चारो आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर में एक युवक की 3 दोस्तों ने मिलकर हत्या कर दी। पहले उसे शराब पिलाकर बेहोश किया उसके बाद लाठी-डंडों से पीटा। पहचान न हो सके इसलिए ईंट से सिर कूचकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को जंगल में जमीन में गाड़ कर मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में पता चला है कि युवक का एक ट्रांसजेंडर से अफेयर चल रहा था। वहीं 3 और युवक ट्रांसजेंडर के अफेयर में थे। उन्होंने ही साजिश रचकर युवक की हत्या की है। मौत से एक रात पहले उसे एक दोस्त के साथ सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। पूछताछ में आरोपी दोस्त ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि वह तो रात में ही वापस लौट आया था। लेकिन उसकी मां ने बताया कि वह खुद सुबह घर लौटा है। इसी विरोधाभास में मामले की पहली कड़ी पकड़ में आई। ट्रांसजेंडर से तीनों दोस्त अफेयर में थे इसी चलते उन्होंने हत्या की साजिश रची और 31 मार्च की रात बेरहमी से युवक को मार डाला। घटना नगर कोतवाली की है। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर सिकंदराबाद के बिलसूरी गांव निवासी साक्षर कौशिक (24) का शव जंगल से बरामद हुआ था। ट्रांसजेंडर अमन (30) ने 3 दोस्तों देवेश, (25) दीपक, (23) शुभम (26) के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिसन ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ट्रांसजेंडर अमन को कड़ी सेक्योरिटी में सबसे अलग बैरक में रखा गया है। उसे किसी से मिलने की परमिशन नहीं है। पुलिस के अनुसार, साक्षर कौशिक का दोस्त देवेश 30 मार्च को उसके घर पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया था। देवीपुरा के एक सीसीटीवी कैमरे में करीब 10:48 बजे दोनों साथ जाते हुए भी कैद हुए हैं। इसके बाद साक्षर घर नहीं लौटा। मंगलवार को साक्षर के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने देवेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने कबूल किया जुर्म पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या कर शव को जमीन में गाड़ने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दो दोस्तों दीपक और शुभम के साथ मिलकर चंदेरु गांव स्थित बाग में शराब पार्टी की थी। पार्टी के दौरान साक्षर से विवाद हो गया, जिसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव को जमीन में दबा दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मौके पर पहुंचकर खुदाई कर शव को बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही नगर और सिकंदराबाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि शव गलने लगा था, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला दिया। पहली नजर में गुमशुदगी लग रही थी। धीरे-धीरे इश्क, शक और साजिश की परतें खुलती चली गई। दोस्ती के भरोसे घर से निकला युवक, उसी दोस्त के साथियों के हाथों मौत के घाट उतार दिया गया। इस पूरे मामले में ट्रांसजेंडर से जुड़े रिश्तों का एंगल सामने आने के बाद केस और भी चर्चा में आ गया है। मां के बयान से खुली हत्या की परतें पुलिस ने जब देवेश और उसके परिवार से सख्ती से पूछताछ की, तो मां के बयान और बेटे की कहानी में फर्क सामने आया। यहीं से जांच की दिशा बदल गई। गहराई से पूछताछ करने पर सामने आया कि साक्षर की हत्या पहले ही कर दी गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर देवेश समेत अन्य साथियों को हिरासत में लिया और पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा हो गया। सभी आरोपी गिरफ्तार एसपी सिटी शंकर प्रसाद के अनुसार, इस मामले में चारों आरोपियों,अमन, देवेश, दीपक और शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। पुलिस का दावा है कि उत्तर प्रदेश में ट्रांसजेंडर से जुड़े प्रेम संबंधों में हत्या का यह पहला मामला है, जबकि देश में इस तरह की यह छठी घटना बताई जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *