भास्कर न्यूज| पूर्णिया लोक आस्था के महापर्व को लेकर शहर का बाजार गुलजार बना हुआ है। नहाय-खाय के साथ ही लोगों ने छठ पूजा की खरीदारी शुरू कर दी है। जिस कारण से बाजार में गहमागहमी बना हुआ है। छठ महापर्व की खरीदारी को लेकर बाजार गुलजार होने लगा है। खुश्कीबाग में ओवरब्रिज के उपर केतारी(ईख), टाभ नींबू का बाजार सजा है। ब्रिज के नीचे नारियल, नारंगी, सेव, अमरूद, कागजी नींबू, शकरकंद, सुथनी की दुकान सजी है। वहीं अदरख, हल्दी, मूली, सिंघाड़ा भी बाजार में प्रचुर मात्रा में मिल रहा है। शहर के स्टेशन रोड, कलक्ट्रेट, मधुबनी बाजार के अलावा अन्य जगहों पर भी छठ का बाजार सजा हुआ है। महंगाई के बावजूद लोगों में छठ पर्व के उत्साह में किसी प्रकार की कमी नहीं दिख रही है। हर जगह उत्साह बना हुआ है।
https://ift.tt/t2e4QLu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply