DniNews.Live

सरस्वती विद्या मंदिर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित:98.6% रहा रिजल्ट, मृत्युंजय राज श्रीमाली ने किया टॉप

महोबा के आल्हा चौक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98.6 प्रतिशत रहा। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बलराम की उपस्थिति में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा छह के मृत्युंजय राज श्रीमाली ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ बलराम और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका अभिनंदन किया।
​ परीक्षा प्रमुख रविन्द्र द्वारा परिणाम की घोषणा होते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कक्षावार परिणामों में सचिन, आदित्य साहू, सक्षम, अमित, आनंद कुमार तिवारी, नितेश कुशवाहा, अजय, शौर्य सोनी और वीर पुरवार ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर ओजस मिश्रा को आदर्श छात्र और पारुल को आदर्श छात्रा के रूप में सम्मानित किया गया। इसी प्रांगण में अंग्रेजी माध्यम और शिशु वाटिका के छात्रों का भी परिणाम घोषित हुआ, जहाँ आचार्या कृतिका और शिवी सिंह ने बच्चों को अंक पत्र वितरित किए। अपने संबोधन में सीडीओ बलराम ने छात्रों को कहानियों के माध्यम से प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत करने वाले छात्रों को सफलता अवश्य मिलती है। यदि परिणाम अपेक्षा के अनुरूप न हो, तो कमियों को पहचान कर दोगुनी ऊर्जा से प्रयास करना चाहिए। प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निराश होने के बजाय और बेहतर करने का संकल्प लें। संगीताचार्य पं. जगप्रसाद तिवारी के प्रभावी संचालन और शिक्षकों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का समापन सा-परीक्षा प्रभारी के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। इस दौरान पूर्व डीआईओएस गिरधारी लाल जी सहित भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *