वाराणसी के UP (उदय प्रताप) कॉलेज में धरनस्थल पर आज बुधवार को कई छात्रों ने अपना मुंडन कराया। कालेज के प्राचार्य के खिलाफ आक्रोशित छात्रों ने यह अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। बीते 20 मार्च को कालेज कैंपस में दिनदहाड़े छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई थी। जिसमें मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था जबकि दूसरा आरोपी अनुज ने मंगलवार को कोर्ट में समर्पण किया था। छात्र लगातार प्राचार्य के खिलाफ भी मोर्चा खोले हुए हैं। यह छात्र प्राचार्य पर मुकदमा दर्ज किए जाने और कॉलेज से कार्य मुक्त करने के लिए अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं।

Leave a Reply