DniNews.Live

बहू ने भाइयों संग ससुराल पर किया हमला:मुजफ्फरनगर में घर में घुसकर ब्लेड से किया वार, कई घायल; परिवार ने मांगी सुरक्षा

मुजफ्फरनगर में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक विवाहिता ने अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर ससुराल में घुसकर हमला कर दिया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।पीड़ित रईस पुत्र इस्लामुद्दीन ने मीडिया को बताया कि उनके बेटे अरशद का निकाह वर्ष 2023 में आसमा से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पारिवारिक विवाद चल रहे थे, जिसके कारण आसमा करीब डेढ़ साल से अपने मायके में रह रही थी। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। आरोप के अनुसार, 28 मार्च को दोपहर करीब तीन बजे आसमा अपने भाइयों शौकीन, आबाद, शाहरुख (पुत्र अख्तर) और 7-8 अन्य लोगों के साथ ससुराल पहुंची। बताया गया है कि हमलावरों के हाथों में डंडे और उस्तरा (ब्लेड) जैसे हथियार थे। पीड़ित पक्ष के अनुसार, दरवाजा खुलते ही सभी लोग जबरन घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौच करते हुए हमला शुरू कर दिया। हमले में कई लोग हुए घायल विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान अरशद के भाई शाहरुख को निशाना बनाकर उस पर हमला किया गया। परिजनों का आरोप है कि आसमा ने शाहरुख की गर्दन पर ब्लेड से वार किया। जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर जब अन्य लोग बचाने पहुंचे, तो उन पर भी हमला किया गया और इस दौरान कई लोग घायल हो गए। घटना के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार को हमलावरों से बचाया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने जाते-जाते उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने मीडिया के माध्यम से पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें अपनी जान का खतरा है और किसी भी समय कोई बड़ी घटना हो सकती है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *