DniNews.Live

अमेठी एसपी का ऑपरेशन चक्रव्यूह सफल:210 अपराधी जेल भेजे गए, 45 वाहन सीज, 30 लाख से अधिक स्मैक बरामद

अमेठी एसपी सरवनन टी के निर्देश पर जिले में चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ सफल साबित हो रहा है। इस अभियान के तहत पिछले एक महीने में 210 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि 45 वाहनों को सीज किया गया है। पुलिस ने 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य की स्मैक भी बरामद की है। इस ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने 324 ग्राम स्मैक, 218 लीटर अवैध कच्ची शराब और ढाई किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अतिरिक्त, 9 तमंचे और कई जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। 3 तस्वीरें देखिए… ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ का उद्देश्य जिले में अपराधों पर अंकुश लगाना है। इस अभियान के परिणामस्वरूप, पिछले एक महीने में लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में 100 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। चोरी की घटनाओं में भी 52 प्रतिशत की कमी आई है। पुलिस ने इस ऑपरेशन के तहत एक महीने में लापता हुए 21 लोगों को भी सकुशल बरामद किया है। यह अभियान रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक चलाया जाता है, जिससे रात के समय होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *