बागपत के बडौली गांव की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 3 साल पहले मुजफ्फरनगर में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे। पीड़िता की एक 2 साल की बेटी भी है, जिसका और उसका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। जब पीड़िता ने मारपीट की शिकायत अपने पिता से की, तो वे उसे लेने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे। वहां ससुराल वालों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने इस घटना का एक वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। बडौली गांव की रहने वाली वर्षा ने पुलिस से ससुराल वालों पर सख्त कार्रवाई करने और अपनी बेटी को वापस दिलाए जाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Leave a Reply