श्रावस्ती के मल्हीपुर इलाके में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। घायलों में पिता, पुत्र और पुत्री शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अमरहवा ग्राम में हुई। शकील की बेटी गुलफसा घर में चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जला रही थी, तभी सिलेंडर में लीकेज के कारण अचानक आग लग गई। उसे बचाने के प्रयास में शकील और उसका बेटा बड़कऊ भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाते हुए तीनों घायलों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply