DniNews.Live

कानपुर जू में दिखेगा ‘जुरासिक वर्ल्ड’:15 लाख में संवर रहा डायनासोर पार्क; अब बिना एक्स्ट्रा टिकट देख सकेंगे ‘आर्कियोप्टेरिक्स

अगर आप भी अपने बच्चों को जुरासिक पार्क वाली दुनिया दिखाना चाहते हैं, तो अब आपको किसी महानगर या विदेश जाने की जरूरत नहीं है। कानपुर प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) का पुराना डायनासोर पार्क अब एक नए और हाईटेक अवतार में नजर आने वाला है। लंबे समय से देखरेख के अभाव में बदहाल पड़ा यह पार्क अब जल्द ही पर्यटकों के लिए सज-धज कर तैयार हो जाएगा। चिड़ियाघर प्रशासन ने इस पार्क को फिर से जीवित करने का जिम्मा उठाया है। खास बात यह है कि इस बार सिर्फ पुराने ढांचे ही नहीं, बल्कि यहां फाउंटेन, सेल्फी पॉइंट और कई नई प्रजातियों के स्टैच्यू भी देखने को मिलेंगे। जीर्ण-क्षीर्ण हालत से अब ‘सेल्फी पॉइंट’ तक का सफर डायनासोर पार्क पिछले काफी समय से खराब स्थिति में था। इसके स्ट्रक्चर टूट रहे थे और रास्ते झाड़ियों से घिरे थे। जू के निदेशक ने बताया कि जब उन्होंने कार्यभार संभाला, तो पार्क की हालत काफी दयनीय थी। इसके बाद ही इसे रिनोवेट करने का फैसला लिया गया। अब यहां न केवल रास्तों की मरम्मत कर दी गई है, बल्कि डायनासोर के पुराने ढांचों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम भी तेजी से चल रहा है। इसे इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यह युवाओं के लिए एक शानदार सेल्फी पॉइंट बन सके। गर्मी से मिलेगी राहत, लगेंगे वॉटर फाउंटेन कानपुर की भीषण गर्मी को देखते हुए पार्क में फाउंटेन यानी फव्वारे भी लगाए जा रहे हैं। इसका मकसद यह है कि जब सैलानी और बच्चे डायनासोर देखने आएं, तो उन्हें वहां की ठंडक का अहसास हो। वॉटर फाउंटेन का काम लगभग पूरा हो चुका है, जो पार्क की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा। इसके अलावा पूरे परिसर की लैंडस्केपिंग का काम भी नए सिरे से किया गया है। एजुकेशन के साथ मनोरंजन,दिखेगा दांतों वाला पक्षी इस बार पार्क का स्वरूप केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा। जू प्रशासन का प्लान इसे पूरी तरह ‘जुरासिक वर्ल्ड’ की थीम पर ढालने का है। इसमें ‘आर्कियोप्टेरिक्स’ जैसे विलुप्त जीवों के स्टैच्यू लगाए जाएंगे। यह एक ऐसा प्राचीन पक्षी था, जिसके चोंच में दांत होते थे। इसके जरिए बच्चों को जुरासिक युग के जीवों के बारे में वैज्ञानिक और ऐतिहासिक जानकारी दी जाएगी ताकि वे मनोरंजन के साथ कुछ नया सीख सकें। बजट और तैयारी,कब खुलेगा पार्क? कानपुर जू के निदेशक डॉ. कन्हैया पटेल ने बताया कि,इस पूरे प्रोजेक्ट पर अब तक करीब 10 से 15 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। पेंटिंग और सजावट का अंतिम दौर का काम चल रहा है। जू निदेशक का कहना है कि विभाग की कोशिश है कि अगले एक से दो महीने के भीतर इसे आम जनता के लिए पूरी तरह खोल दिया जाए और एक नए स्वरूप में दर्शकों के सामने पेश किया जाए। कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं, एंट्री फीस में ही होगा शामिल महंगाई के दौर में कानपुर जू ने आम जनता को एक बड़ी राहत दी है। इस हाईटेक डायनासोर पार्क को देखने के लिए दर्शकों को कोई अलग से टिकट नहीं लेना होगा। चिड़ियाघर की जो सामान्य एंट्री फीस है, उसी में पर्यटक इस पार्क का लुत्फ उठा सकेंगे। जू प्रशासन ने इसे पूरी तरह ‘फ्री ऑफ कॉस्ट’ रखने का निर्णय लिया है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका आनंद ले सकें।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *