DniNews.Live

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ:यूपी महिला आयोग सदस्य ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

पुलिस लाइन स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शपथ भी दिलाई गई। यह रैली पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र से शुरू होकर अंबेडकर चौराहा, डीएम आवास, सर्किट हाउस तिराहा, डीआईजी कार्यालय और सर्किट हाउस से होते हुए वापस स्वास्थ्य केंद्र पर समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य संचारी रोगों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना था। अभियान की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल द्वारा शपथ दिलाकर की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना और उनके नियंत्रण एवं रोकथाम में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. इमरान, डॉ. अल्ताफ सहित पशुपालन विभाग और नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *