DniNews.Live

लुधियाना पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 2 भाई गिरफ्तार:पुलिस बोली- गरीब परिवार को लालच देकर लाए; सेना सर्च कर रही

लुधियाना के जोधां में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में पुलिस ने 2 भाइयों को गिरफ्तार किया है। DSP वरिंदर सिंह खोसा ने कहा कि ये दोनों किराए पर बिल्डिंग लेकर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। 3 महीने पहले यहां आए थे। उन्होंने कहा कि 31 मार्च को बारूद को आग लगने के कारण धमाका हुआ। धमाके के कारण बिल्डिंग का लेंटर गिर गया। पुलिस ने टीम ने मौके पर पहुंच प्रशासन को सूचना दी। सेना और NDRF को सूचित किया। गांव के लोगों की मदद के बाद युवक को लेंटर के नीचे से निकाला। लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। DSP ने बताया कि वहीं 2 लोग घायल हुए। घायलों में 19 साल की युवती और 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। UP के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के रहने वाले 2 भाइयों वाजिद और साजिद के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों भाई शामली (UP) से इस गरीब परिवार को काम देने का लालच लेकर आए थे। बिल्डिंग मालिक का रोल सामने आया तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ (18) के रूप में हुई है। कैफे के पिता जमील ने कहा कि शाम के वक्त अचानक आंधी चली। इसी दौरान आसमानी बिजली गिरी। जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया और फिर बिजली बंद हो गई। इसी बीच फिर सिलेंडर फट गया। जिससे धमाका हुआ। उधर, सेना भी सर्च कर रही है। विस्फोटक पदार्थ होने की वजह से सेना की टीम आई
ब्लास्ट के बाद मौके पर पहुंचे सेना के अधिकारी पुष्प राज ने बताया था कि विस्फोटक पदार्थ होने की वजह से उनकी टीम आई। अंधेरा होने और बिल्डिंग गिरने के कारण रात को ज्यादा काम नहीं हो पाया। पुलिस अपना काम कर रही है। हम अपना काम करेंगे। परिवार के बयान अलग-अलग
रात को जब घटना हुई तो परिवार के लोग अलग-अलग बयान दे रहे थे। नौशाद ने कहा कि उनकी बेटी रोटी बना रही थी तो सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। उसके बाद छत गिर गई। वहीं जमील का कहना है कि तेज आंधी आई। इस दौरान आसामानी बिजली गिरी, शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। उससे केमिकल को भी आग लग गई। फैक्ट्री मालिक ने किराए पर ली थी बिल्डिंग
जानकारी के अनुसार यह बिल्डिंग पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक ने किराए पर ली है। बिल्डिंग का मालिक NRI है। फैक्ट्री मालिक ने फैक्ट्री में काम करने वालों को अंदर ही रहने के लिए जगह दी थी। किस अधिकारी ने क्या कहा… ब्लास्ट के बाद के PHOTOS…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *