DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सांसद अवधेश प्रसाद ने किए रामलला का दर्शन:बोले- भारत में लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद रविवार को परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन–पूजन किए और इसके बाद हनुमंत लला का भी आशीर्वाद लिया। दर्शन के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नए साल की शुरुआत प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के दर्शन से होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक शांति और सद्भाव का संदेश ही देश और समाज को आगे बढ़ाता है। इस दौरान अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर कब्जे को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी देश पर हमला करना, आक्रमण करना या किसी को सताना मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की मर्यादा नहीं हो सकती। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि अमेरिका यह दावा करता है कि वेनेजुएला में लोकतंत्र खतरे में था, तो क्या इसी तर्क के आधार पर भारत में भी लोकतंत्र खतरे में है? इसके जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत में लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता। अवधेश प्रसाद ने कहा कि भारत का लोकतांत्रिक ढांचा अत्यंत मजबूत है और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने भरोसा जताया कि देश की जागरूक जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा एकजुट रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश की आत्मा है और इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश को जनता स्वीकार नहीं करेगी। प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में आमंत्रण न मिलने को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि उन्हें उस कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं मिला था। हालांकि, उस समय वे माता शारदा, विंध्यवासिनी और काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए गए हुए थे। भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वे आज अयोध्या में दर्शन के लिए आए हैं, राजनीति की बात नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति कौन करता है, यह देश और प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है।


https://ift.tt/cp1T6tB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *