DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जेपी सेतु घाट पर फिसलन, गिरकर घायल हो रहे लोग:छठ व्रतियों ने कहा- नहाने में इतनी परेशानी हो रही तो अर्घ्य कैसे देंगे

पटना के जेपी सेतु घाट पर छठ पूजा के दौरान फिसलन से कई व्रती घायल हो गए हैं। घाट की स्थिति खतरनाक बनी हुई है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घाट पर अत्यधिक फिसलन है। गंगा नदी में स्नान करने के लिए व्रती एक-दूसरे का हाथ पकड़कर प्रवेश कर रहे हैं। इस अव्यवस्था को लेकर छठ व्रतियों में नाराजगी देखी जा रही है। व्रतियों ने चिंता व्यक्त की है कि फिसलन से गंभीर चोटें लग सकती हैं। अर्घ्य देने के दौरान भी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से तत्काल इस समस्या को दूर करने और घाट पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। व्रतियों के लिए कोई इंतजाम नहीं है पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता सोनू कुमार ने कहा कि सिर्फ मिट्‌टी है। सब गिर रहे हैं। व्रतियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। मैं डीएम से बोलना चाहता हूं। मजिस्ट्रेट बैठे हैं, व्यवस्था नहीं है। बालू की बोरियां होनी चाहिए थी। हमलोग नहीं नहा पाए हैं। संध्या देवी ने कहा कि बहुत कीचड़ है। चढ़ने-उतरने में परेशानी हो रही है। नहाने में इतना दिक्कत है तो अर्घ्य देने में कितनी परेशानी होगी।


https://ift.tt/oEvt016

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *