DniNews.Live

ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवती की मौत:कानपुर पैसेंजर की चपेट में आने से आर्खा स्टेशन के पास हुआ हादसा

उन्नाव। कानपुर से ऊंचाहार जा रही कानपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात युवती की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 7 बजे आर्खा रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कानपुर पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर कानपुर से ऊंचाहार की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन आर्खा रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची, उसी दौरान रेलवे ट्रैक पर मौजूद एक युवती अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या या हादसे का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी है, ताकि गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर मृतका की पहचान की जा सके। साथ ही रेलवे अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *