बघौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बघौली रेलवे क्रॉसिंग के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। ककरहिया निवासी पुष्पेंद्र (19) पुत्र श्रीकृष्ण और कन्हैया लाल (20) पुत्र कमलेश खेत से फसल काटकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे ट्रकों की टक्कर की चपेट में आ गए। हादसे में पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। कन्हैया लाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply