कानपुर में बुधवार को बिजली विभाग मरम्मत और केबल डालने के कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के करीब एक दर्जन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में 2 घंटे से लेकर 5 घंटे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान विभाग के 50 से अधिक कर्मचारी केबल बिछाने और क्यूसीआई रेक्टिफिकेशन का काम करेंगे।
इन इलाकों में रहेगा शटडाउन
यादव मार्केट, गोपाल नगर, मलिकपुरम, बर्रा-2, बर्रा 3, बर्रा 5 बर्रा 6 और विधुत कॉलोनी में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
हर्ष नगर और अशोक नगर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
ओल्ड पी रोड इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी।
गंगापुर इलाके में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
सैनिक चौराहा और बजरंग चौराहा क्षेत्र में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी।
डबल पुलिया इलाके में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
नवशीलधाम क्षेत्र में दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी।
बिजली विभाग की अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य समय रहते निपटा लें। मरम्मत कार्य पूरा होते ही सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Leave a Reply