एटा में प्रसव के बाद विवाहिता की मौत:ससुराल वालों का आरोप- डॉक्टरों की लापरवाही से गई जान, पुलिस कर रही जांच
एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में एक विवाहिता की प्रसव के बाद मौत हो गई। मृतका संगीता की शादी साल 2021 में अर्जुन सिंह से हुई थी। यह उसकी पहली प्रेग्नेंसी थी। संगीता को प्रसव पीड़ा होने पर ससुराल वाले जसवंत अस्पताल ले गए। वहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसी दौरान संगीता की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग वहां से फरार हो चुके थे मृतका के भाई वीरेश कुमार ने बताया कि ससुराल वालों ने उन्हें समय पर सूचना नहीं दी। जब संगीता की मौत हो गई, तब जाकर उन्हें बताया गया। मौत की खबर मिलने पर जब मायके वाले अस्पताल पहुंचे, तो ससुराल पक्ष के लोग वहां से फरार हो चुके थे। मृतका के देवर अनिल कुमार का कहना है कि उनकी भाभी की मौत डॉक्टरों की लापरवाही से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply