बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय वेंडर मुमताज की मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच हलचल देखी गई। जानकारी के अनुसार, मुमताज ट्रेन में समोसे बेचने का काम करता था। सुबह करीब 8:30 बजे वह लखनऊ से आ रही बाघ एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 13020) की चपेट में आ गया। इस हादसे में मुमताज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वह बंकी कस्बे का रहने वाला था।
घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे परिसर में अवैध वेंडरों की गतिविधियां लंबे समय से जारी हैं, जिसके कारण ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस और रेलवे प्रशासन इस मामले की भी जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply