गोरखपुर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले वाले को पॉस्को कोर्ट ने 16 दिन में उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 55 हजार का जुर्माना भी लगाया है। बच्ची 20 फरवरी को पीपीगंज में अपनी दादी के मायके आई थी। 24 फरवरी को वहां पर एक शादी समारोह में परिवार के साथ शामिल हुई थी। उसी रात अशोक निषाद उसे वहां से उठा ले गया था। उसके बाद उसे पंडाल के पीछे ले गया था। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची जब काफी देर बाद भी परिजन को नजर नहीं आई तो उसे खोजते हुए पंडाल के पास पहुंचे। वहां पर अशोक निषाद को दुष्कर्म करते हुए पकड़ लिया। वह परिजनों को देखते ही बच्ची को छोड़कर भाग गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर मेरठ में फ्लैट के अंदर मिली महिला की लाश, पति से अलग होकर अकेले रहती थी मेरठ में फ्लैट के अंदर एक महिला का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान अंशिता (40) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाइपास स्थित ग्रीन विलेज अपार्टमेंट में मंगलवार की है। पड़ोसियों ने बताया-अंशिता फ्लैट नंबर 314 में अकेली रहती थी। मंगलवार को टिफिन वाला खाना देने पहुंचा तो डोर बंद मिला। उसने पड़ोसियों को सूचना दी। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंशिता कैंसर से पीड़ित थीं। लगभग दो साल पहले वह पति से अलग हो गई और अकेले रहने लगी। अपना खर्च चलाने के लिए वह ट्यूशन पढ़ाती थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply