वाराणसी में आज सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह का सूर्योदय सामान्य रहा लेकिन अचानक तेज हवाओं के साथ काले बादल छाए और फिर बारिश की शुरुआत हो गई। इस दौरान वाराणसी के गंगा घाट घूमने आए पर्यटकों ने इस मौसम का आनंद लिया मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि इसकी वजह से तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। देखें 3 तस्वीर सुबह अचानक बदला मौसम वाराणसी का आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटे है। AQI 140 चला गया है। बारिश की वजह से खेत में खड़े गेहूं के फसल को काफी नुकसान पहुंच सकता है किसानों ने इसके लिए चिंता जाहिर की है। वही गंगा घाट पर नाव चलाने वाले नाविकों ने कहा कि पहले 9 बजे के बाद तेज धूप के कारण काम यात्री नाव पर घूमते थे लेकिन आज बादल है इसलिए लोग नाव से वाराणसी के गंगा घाट को देख रहे हैं। 3 अप्रैल को एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लो प्रेशर की वजह से पूर्वांचल के कुछ जिलों में अचानक बारिश हुई है हालांकि आगामी 3 अप्रैल के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। साथी उन्होंने अभी बताया कि आप अप्रैल माह में गर्मी भी काफी अधिक पढ़ने वाली है तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।

Leave a Reply