यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सभी प्रकार की संपत्तियों की आवंटन दरों में 3.58 फीसदी तक की बढ़ोतरी आज से लागू हो गई। इससे यहां मकान और दुकान खरीदना महंगा गया। नई दरें औद्योगिक श्रेणी पर भी लागू होंगी। ऐसे में प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए आपको ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। यीडा ने मिक्स लैंड यूज श्रेणी में औद्योगिक, संस्थागत और रिक्रियशनल में 75 फीसद, आवासीय में 12 फीसद, वाणिज्यक में आठ और संस्थागत में पांच फीसद तक की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा यीडा ने आवासीय टाउनशिप में आवंटन दर को 39,258 से बढ़ाकर 40,670 रुपये प्रति वर्गमीटर, जबकि कॉरपोरेट ऑफिस के लिए आवंटन दर को 52,500 से बढ़ाकर 54,380 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दिया है। बोर्ड में लिया गया था फैसला
यमुना सिटी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट संचालन के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को ही इसका उद्घाटन किया था। अब अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का निर्माण शुरू हो जाएगा। यीडा ने एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले ही बोर्ड बैठक में शहर में सभी प्रकार की संपत्तियों की दरों में 3.58 फीसदी के इजाफा करने का निर्णय लिया था, जो आज से लागू हो जाएगा। तीन सालों में बढ़ी 40 फीसद दर
यीडा क्षेत्र में पिछले तीन सालों में संपत्ति की दरें 40 फीसद तक बढ़ी हैं। आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों की दरें साल 2025-2026 की तुलना में बढ़कर अब 36,000 से 87,000 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गईं। ग्रुप हाउसिंग की दर में करीब 68 फीसदी तक उछाल आया है।

Leave a Reply