DniNews.Live

मथुरा में लोगों ने युवक को पीटा:बच्ची को अश्लील वीडियो दिखा रहा था, आरोपी हिरासत में

मथुरा के पदमपुरी इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक को स्थानीय लोगों ने एक मासूम बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र के पदमपुरी में युवक अपने मोबाइल पर एक बच्ची को अश्लील सामग्री दिखा रहा था। बच्ची ने तुरंत अपने परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। कृष्णा नगर चौकी प्रभारी विपिन तोमर ने बताया कि रात के समय इलाके में संदिग्ध हरकत करते पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने घेर लिया। बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक ने मोबाइल पर अश्लील सामग्री दिखाने की कोशिश की, जिससे बच्ची डर गई। ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी विपिन तोमर ने कहा कि आरोपी को अश्लील हरकतों के आरोप में पकड़ा गया है और उसके खिलाफ जांच की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक स्थानीय निवासी है और पहले भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा है। पीड़ित बच्ची की उम्र 10 वर्ष से कम बताई जा रही है। इस घटना से इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, और ग्रामीणों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी ने निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *