गोरखपुर में बुधवार की सुबह मौसम ने थोड़ा अलग रंग दिखाया। सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिससे तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को सुबह-सुबह उमस और गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। हालांकि, मौसम पूरे दिन एक जैसा नहीं रहने वाला है। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी अचानक बादल छा जाने से हल्का अंधेरा भी महसूस हो रहा है। इस बदलते मौसम ने लोगों को थोड़ी राहत भी दी है और थोड़ी परेशानी भी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडे ने बताया कि- दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती जाएगी और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से मौसम में यह उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फिलहाल गोरखपुर में बारिश के कोई खास आसार नहीं हैं, लेकिन 7 अप्रैल तक कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह के समय बादलों की वजह से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन दिन में तेज धूप फिर से गर्मी बढ़ा सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ध्यान में रखें ये बात:
गोरखपुर का मौसम इन दिनों बदलता हुआ नजर आ रहा है। सुबह राहत और दिन में तेज गर्मी का मिश्रण। ऐसे में थोड़ी सावधानी से ही इस मौसम का सामना किया जा सकता है।

Leave a Reply