DniNews.Live

CSJMU में गैंगरेप की कोशिश करने वाले तीनों छात्र सस्पेंड:विवि में पूरे दिन हुई बैठकें, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे, आरोपी हिरासत में

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में गैंगरेप के प्रयास के मामले में पुलिस ने एफआईआर में नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कल्याणपुर पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ उसका मेडिकल कराया। संबंधित विभाग के अन्य छात्रों ने भी एसीपी कार्यालय जाकर अपना बयान दर्ज कराया। उधर, विवि प्रशासन ने दोषी तीनों छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, पूरे घटनाक्रम से राजभवन को अवगत कराया गया है। मामले में मंगलवार को पूरे दिन विवि में गोपनीय बैठकें चलती रहीं। पूरे दिन विवि में हुई बैठक घटना के बाद विवि कैंपस में पूरे दिन बैठकें अवश्य हुईं। लेकिन बैठक की बातों को गोपनीय रखा जा रहा है। मंगलवार को छुट्‌टी वाले दिन भी विवि के अधिकारी व प्रोफेसर कैंपस आए। विवि के अधिकारी इंटरनल कमेटी द्वारा जांच किए जाने की बात कह रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर पीड़िता के अवसाद में होने और मनोचिकित्सक से चल रहे इलाज को लेकर सोमवार से ही विवि में चर्चा बनी हुई है। पुलिस ने भी इस एंगल पर जांच शुरू कर दी है। इंटरनल कमेटी की बैठक बुलाई सीएसजेएमयू प्रशासन ने बुधवार को इंटरनल कमेटी की बैठक बुलाई है। वीसी प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ बयान दर्ज किया गया है। बुधवार को कोर्ट में बयान कराया जाएगा। दोषी छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। कई छात्रों के दर्ज किए गए बयान घटना को लेकर विवि के कई अन्य छात्रों के भी बयान दर्ज किए गए हैं। सूत्रों की माने तो बयान दर्ज कराने आए छात्रों ने इस पूरे घटनाक्रम के होने से ही इनकार किया है। वहीं पूरी घटना को लेकर विवि में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *