अंबेडकरनगर में SP अभिजीत आर शंकर ने करीब तीन दर्जन निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल में एक उप निरीक्षक को थानों की कमान सौंपी गई है, जबकि कुछ को उनके मौजूदा पदों से हटाया गया है। एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक हीरालाल यादव को साइबर थाना के अतिरिक्त निरीक्षक थाना जहांगीरगंज की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक अर्जुन यादव को थाना राजेसुल्तानपुर से थाना जहांगीरगंज स्थानांतरित किया गया है, जबकि उपनिरीक्षक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव को थाना जहांगीरगंज से थाना अलीगंज भेजा गया है। उपनिरीक्षक विनोद प्रकाश पांडे और प्रमोद कुमार खरवार को थाना जहांगीरगंज से पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक घनश्याम यादव को थाना जहांगीरगंज से थाना राजेसुल्तानपुर स्थानांतरित किया गया है। एक अन्य उपनिरीक्षक अर्जुन यादव को भी थाना जहांगीरगंज से थाना राजेसुल्तानपुर भेजा गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक रामविभू सिंह को थाना महरुआ भेजा गया है। प्रभारी एएचटी थाना अरविंद कुमार वर्मा को थाना जलालपुर की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी को थाना महरुआ से एसएसआई थाना जलालपुर नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली जलालपुर भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक असमत खानम को पुलिस लाइन से थाना जहांगीरगंज स्थानांतरित किया गया है, और उपनिरीक्षक रामनरेश को पुलिस लाइन से थाना सम्मनपुर भेजा गया है। उप निरीक्षक विजय कुमार सोनी को पुलिस लाइन से एस एस आई थाना भीटी, उप निरीक्षक आशुतोष शर्मा को पुलिस लाइन से थाना आहिरौली, उप निरीक्षक जैद अहमद को एस एस आई जलाल पुर से प्रभारी एच टी थाना, उपनिरीक्षक मनोज कुमार राना को पुलिस लाइन से थाना बेवाना, उप निरीक्षक संदीप दुबे को पुलिस लाइन से थाना बेवाना भेजा गया है। उप निरीक्षक इंद्रेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना आहिरौली, उपनिरीक्षक विकास गौतम को थाना हंसवर से थाना सम्मन पुर, उप निरीक्षक राम सुमेर यादव को थाना सम्मन पुर से पुलिस लाइन, उप निरीक्षक आशीष कुमार यादव को पुलिस लाइन से थाना सम्मनपुर, उप निरीक्षक राजकुमार भारतीय को पुलिस लाइन से एस एस आई थाना आहिरौली भेजा गया है। उप निरीक्षक अमरनाथ यादव को पुलिस लाइन से एस एस आई थाना अकबर पुर,महिला उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी को एस एस आई थाना अकबर पुर प्रभारी आई जी आर एस, उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को थाना जैत पुर से पुलिस लाइन उपनिरीक्षक संजय सिंह को थाना जैत पुर से एस एस आई थाना जैत पुर, उप निरीक्षक घनश्याम लाल वर्मा को थाना कटका से एस एस आई थाना कटका भेजा गया है। उपनिरीक्षक दुर्योधन लाल को थाना भीटी से थाना जैत पुर उप निरीक्षक प्रेमचंद को पुलिस लाइन से एस एस आई थाना अलीगंज, उपनिरीक्षक मो अमीन को थाना जलाल पुर से थाना जहाँगीर गंज,उपनिरीक्षक आशीष कुमार को थाना अलीगंज से थाना जलालपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक राम बलि सिंह यादव को बेवाना से पुलिस लाइन,उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा को थाना आहिरौली से थाना हंसवर,उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा को थाना टांडा से कटका,निरीक्षक सर्वदमन सिंह को थानाध्यक्ष बेवाना से पुलिस लाइन उपनिरीक्षक प्रभाकांत तिवारी को सर्विलांस सेल से थानाध्यक्ष बेवाना बनाया गया

Leave a Reply