मैनपुरी के कुरावली नगर में मंगलवार रात भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जीटी रोड स्थित जैन भवन को श्रद्धालुओं ने कुंडलपुर नगरी के रूप में सजाया। यहां बालक वर्धमान के रूप में भगवान महावीर को चांदी के पालने में झुलाने का आयोजन हुआ, जो आकर्षण का केंद्र रहा। पहले देखिए जन्म कल्याणक महोत्सव की 4 तस्वीरें… कार्यक्रम का शुभारंभ पालना झुलाने की परंपरा से हुआ। इसकी प्रथम बोली राजीव कुमार, सचिन और यश रावत जैन परिवार ने ली। जैन भवन के कोषाध्यक्ष ने अपने परिवार के साथ बालक वर्धमान का पालना झुलाया। इसके बाद महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें तीन परिवारों ने बोली लगाकर भगवान महावीर की आरती उतारी। दिल्ली से आए तपोवन आर्ट ग्रुप के सौरभ और उनकी टीम ने “कितना बदल गया इंसान” नामक सामाजिक चेतना से भरपूर नाटिका प्रस्तुत की। इस नाटिका ने बदलते समाज और मानवीय मूल्यों पर आधारित एक महत्वपूर्ण संदेश दिया, जिसकी सराहना की गई। आगरा के एक म्यूजिकल ग्रुप ने जैन भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में जैन महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस आयोजन में मुकेश जैन, अखिल जैन गुंजन, अखिल जैन सोन, अनुराग जैन जोली, प्रवीन जैन नाती, राजू, गिरीश जैन, सुनील जैन, सुधांश जैन, कुलदीप जैन, राजेश जैन, राजीव जैन, ज्ञायक जैन, अभिषेक जैन, अंकित जैन, संदीप जैन, अनुज जैन, अवनीश जैन, सचिन जैन, सौरभ जैन और अर्हम महिला टीम सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही। जैन समाज द्वारा कुरावली में हर वर्ष की तरह इस बार भी महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को भव्य रूप दिया गया।

Leave a Reply