DniNews.Live

वाराणसी में UP बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा:चार केंद्रों पर जांची गई करीब 6 लाख कापियां, 18 मार्च से चल रहा था कार्य

वाराणसी में निर्धारित समय के एक दिन पहले ही यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया। यहां चार केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन हो रहा था। 18 मार्च से चल रहे मूल्यांकन के दौरान कुल 5,99,995 कापियों जांची गई। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह की ओर से बताया गया है कि हाईस्कूल में 3,46,412 कापियां और इंटरमीडिएट में 2,53,583 कापियों का मूल्यांकन कार्य किया गया है। प्रदेश के 117 केंद्रों पर पूरा हुआ कार्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से बताया गया है कि पूरे प्रदेश में कुल 192 मूल्यांकन कार्य बनाए गए थे जिसमें मंगलवार शाम तक 117 मूल्यांकन केंद्रों पर कापी जांचने का कार्य पूरा हो चुका है जिसमें वाराणसी के चार केंद्र शामिल हैं। जनपद में पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, पीएम श्री प्रभु नारायण इंटर कालेज, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कालेज और जेपी मेहता नगर निगम इंटर कालेज शामिल है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आएगा रिजल्ट परीक्षा परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आएगा। दरअसल, बीते वर्ष यूपी बोर्ड ने 26 अप्रैल को परिणाम घोषित किया था, इस बार उसके पहले ही परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी है। दरअसल, यह परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित हुई थी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की सख्त गाइडलाइन के अनुसार, प्रदेश में 254 केंद्रों पर एक अप्रैल तक कापियां जांची जाएंगी। इसी तरह बोर्ड की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि मूल्यांकन के बाद 15% उत्तरपुस्तिकाओं का आडिट करने के लिए पहली बार आनलाइन आडिटर नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि मूल्यांकन के लिए प्रदेश में 1.31 लाख परीक्षक नियुक्त किए गए थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *