DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महराजगंज में चारागाह भूमि पर 18 लोगों पर केस:अवैध कब्जे और फसल उगाने के आरोप में लेखपाल ने दर्ज कराई FIR

महराजगंज तहसील क्षेत्र के महाराजपुर मजरे जनई गांव में चारागाह की सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे के आरोप में 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन आरोपियों पर तहसील प्रशासन की चेतावनी के बावजूद धान की फसल काटने और दोबारा गेहूं की फसल उगाने का आरोप है। यह कार्रवाई लेखपाल की तहरीर पर की गई है। यह पूरा मामला जनई निवासी धनंजय सिंह की शिकायत के बाद सामने आया था। शिकायत मिलने पर तहसील प्रशासन ने राजस्व और चकबंदी विभाग की एक संयुक्त टीम से मामले की जांच कराई। जांच में पाया गया कि गाटा संख्या 392 (रकबा 3.232 हेक्टेयर) और गाटा संख्या 455 (रकबा 2.399 हेक्टेयर) की चारागाह भूमि पर महाराजपुर मजरे जनई गांव के 18 लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। तहसील प्रशासन ने पहले इन अवैध कब्जाधारकों को सुरक्षित भूमि पर उगाई गई धान की फसल काटने से रोका था। इसके बावजूद, आरोपियों ने चोरी से फसल काट ली और उस पर दोबारा गेहूं की फसल उगा दी। इसकी शिकायत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से की गई। इसके बाद, एसडीएम गौतम सिंह ने मामले की जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल स्वाती वर्मा ने चंदापुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत सभी 18 अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लेखपाल स्वाती वर्मा ने बताया कि संतोष कुमार यादव, राममिलन, राम हर्ष, राम जी, अवधेश, धर्मेश, राममिलन, वासुदेव, किरसन, राम नरेश, दल बहादुर, रघुराज, रामसागर, अशोक, सुरेश कुमार, जगदीश, रामदास और सत्यनारायण सहित कुल 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


https://ift.tt/iYUBlod

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *