DniNews.Live

रामपुर में सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को पीटा:पंचायत बैठक में दोनों पक्षों में बहस, ससुरालियों ने दामाद का सिर फोड़ा, अस्पताल में भर्ती

रामपुर के बिलासपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां लड़के पक्ष का आरोप है की सोमवार रात सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को छूने से मना किया और उसकी पिटाई कर दी। जिसके अगले दिन दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे का सिर फोड़ दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखिए तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… यह घटना मोहल्ला लक्ष्मीनगर की है। बेकरी शॉप चलाने वाले 22 वर्षीय कन्हैया की शादी बीते रविवार, 29 मार्च को उत्तराखंड के किच्छा में आर्य समाज सम्मेलन में हुई थी। उनकी शादी दरऊ टांडा निवासी एक युवती से विधि-विधान से संपन्न हुई। सोमवार को दुल्हन को घर लाने के बाद दिन में दावत हुई। रात में सुहागरात के लिए वर-वधू को कमरे में भेजा गया। वर पक्ष के अनुसार, दुल्हन ने दूल्हे को छूने से साफ मना कर दिया और जब दूल्हे ने जिद की तो उसकी पिटाई कर दी। इससे घर में हंगामा हो गया और रात में ही पुलिस को बुलाना पड़ा। दूल्हे के भाई शंकर कश्यप और बहन पूनम कश्यप ने दावा किया कि दुल्हन ने दूल्हे को स्पष्ट रूप से बताया और पुलिस के सामने भी स्वीकार किया कि उसका किसी और से अफेयर है। इसके बाद लड़की वालों को फोन करके पूरी बात बताई गई। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। बताया जाता है कि किसी लिखित समझौते के लिए दोनों पक्ष तहसील पहुंचे। वहां किसी बात पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। इसी दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की पिटाई कर दी और ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। घायल दूल्हे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज और मेडिकल परीक्षण किया गया। मंगलवार रात दूल्हे कन्हैया के पिता गनपत कश्यप ने बताया कि दिन में हुई कहासुनी और मारपीट के बाद देर शाम दोनों पक्षों की दोबारा पंचायत बैठी। इसमें लड़की ने कन्हैया के साथ रहने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। बाद में लिखित समझौता तैयार किया गया और लड़की अपने परिजनों के साथ घर लौट गई। कोतवाली पुलिस को भी इस समझौते की प्रति सौंप दी गई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच आपसी विवाद की स्थिति बनी थी। बाद में दोनों पक्षों ने बातचीत कर आपस में समझौता कर लिया है। लिखित समझौता थाने में जमा कर दिया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *