DniNews.Live

चाइनीज मंझे ने स्कूटीसवार का गला रेता:प्रयागराज में तीन दिन के भीतर दूसरा हादसा, बेचने-इस्तेमाल करने वाले बेखौफ

प्रयागराज में चाइनीज मंझे का कहर जारी है। मंगलवार को तीन दिन के भीतर दूसरी घटना हुई। इसमें स्कूटीसवार का गला चाइनीज मंझे की चपेट में आने से कट गया। उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां टांके लगने के बाद हालत सामान्य हुई। लगातार हो रही घटनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़े करती हैं। बैंक उपभोक्ता केंद्र के कर्मचारी
यह घटना अतरसुइया के मीरापुर में हुई। करेलाबाग निवासी 45 वर्षीय मनोज त्रिपाठी बैंक ऑफ इंडिया के बीसी प्वाइंट में काम करते हैं। वह रविवार दोपहर करीब ढाई बजे स्कूटी से मीरापुर सब्जी मंडी की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक चाइनीज मंझे की चपेट में आ गए। जब तक स्कूटी रोकते, तब तक गले में गहरा जख्म होने से लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। राहगीर उन्हें अस्पताल ले गए। दो दिन पहले मुट्‌ठीगंज में हुई थी घटना इससे पहले रविवार को मुट्‌ठीगंज में पुरानी झूंसी निवासी मो. साहिल चाइनीज मंझे से जख्मी हुआ था। शादी से ठीक पहले यह घटना ईसीसी कॉलेज के पास हुई थी। गनीमत रही कि समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। शाम करीब 6 बजे तक साहिल घर पर ही सजावट के काम में लगा था। इसके बाद वह कपड़ा खरीदने के लिए अपने मामा इम्तियाज के साथ बाइक से शहर की ओर निकला।वह ECC कॉलेज के सामने पहुंचे तभी अचानक हवा में तना हुआ प्रतिबंधित चाइनीज मांझा सामने आ गया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते मांझा सीधे पीछे बैठे साहिल की गर्दन में उलझ गया। मांझे की धार इतनी तेज थी कि साहिल की गर्दन बुरी तरह कट गई। लगातार घटनाओं के बाद भी नहीं टूट रही नींद
शहर में लगातार घटनाएं हो रही हैं, इसके बावजूद जिम्मेदारों की नींद नहीं टूट रही है। यह हाल तब है जब सीएम खुद आदेश दे चुके हैं कि चाइनीज मंझे बेचने व इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यही नहीं एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर चुके हैं। इसके बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है जा चुकी है निर्दोषों की जान
चाइनीज मंझे की चपेट में आने से जिले में लोग जख्मी ही नहीं हुए। निर्दोषों की जान भी जा चुकी है। ऐसा ही एक हादसा पानी की टंकी ओवरब्रिज पर हो चुका है जिसमें महिला की जान चली गई थी। इसके अलावा नए यमुना पुल पर हुए हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई थी। पिछले साल गंगापार में आठ साल के बच्चे की जान चली गई थी। मीरापुर की घटना के संबंध में एसीपी करेली राजकुमार मीना से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।उधर अतरसुइया प्रभारी राममर्ति यादव ने बताया कि सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *