मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल की घटना ने पूरी चिकित्सीय व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। संजय ICU में एडमिट थे, जिस कारण उनकी समस्त जिम्मेदारी उस वक्त वहां तैनात स्टाफ की थी। परिवार को भी केवल निर्धारित समय पर ही मिलने दिया जाता था। ऐसे में सवाल यह है कि संजय खुद टॉयलेट में कैसे चले गए। अगर किसी स्टाफ के द्वारा भी उन्हें वहां ले जाया गया था तो फिर संजय ने अंदर से दरवाजा कैसे लगा लिया? फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पहले देखें यह तीन तस्वीरें… पहले जानते हैं क्या है पूरी घटना संजय कुमार मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर कांगड़ा के रहने वाले थे। संजय इंवरटर कंपनी में काम करता था। वह अपनी पत्नी ज्योति और एक बेटे शुभांक के साथ मेरठ के हाईडिल कालोनी के पास रहते हैं। पिछले कुछ दिन से संजय की तबीयत खराब चल रही थी, जिनका इलाज डा. पीके शुक्ला की देखरेख में चल रहा था। सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी। टेस्ट में खून की कमी आई और डॉक्टर ने संजय को खून चढ़ाने की सलाह दी। 31 दिसंबर की देर रात संजय को गढ़ रोड स्थित लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उनका ICU में इलाज चल रहा था। 15 मिनट पहले घर गई तभी मौत की सूचना आई ज्योति ने बताया- रात को जब वह घर खाना खाने जाती थीं तो स्टाफ को बताकर जाती थी। क्योंकि वैसे भी स्टाफ अंदर जाने नहीं देता था। घर पहुंचते ही अस्पताल से फोन आ गया। कॉलर ने बताया कि उनके पति की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। वहां से दौड़ते हुए घर आई। देखा संजय जहां गिरे वहां खून ही खून था। सब कुछ खत्म हो गया था। ज्योति ने कहा- 15 मिनट के अंतराल में ही कुछ ऐसा हुआ है, जिसे छिपाने का प्रयास हो रहा है। ज्योति ने कहा- चार यूनिट खून के लिए हॉस्पिटल ने उनके पति की जान ले ली है। सवाल उठाए कि क्या शरीर का चार यूनिट खून कम होने से कोई व्यक्ति इतनी क्रिटिकल कंडीशन में पहुंच जाता है कि उसे ICU में रखना पड़ता है। संजय को कोई बीमारी नहीं थी। इसके बावजूद उन्हें मिलने नहीं दिया जाता था। हॉस्पिटल का बड़ा बिल बनाने के लिए यह पूरा ड्रामा रचा गया और अब वह अपने पति की लाश लेकर जा रही हैं। खिड़की इतनी ऊंची तो कैसे कूदे संजय ज्योति का कहना है कि संजय को तीन यूनिट खून चढ़ चुका था और चौथा यूनिट खून शनिवार को चढ़ना था। उससे पहले ही संजय की मौत हो गई। संजय की हालत से वह वाकिफ थीं, इसलिए सवाल उठा रही हैं। पत्नी ज्योति का कहना है कि इतनी कमजोरी में संजय बाथरूम की खिड़की तक कैसे चढ़े। खिड़की के आस पास खून लगा है। इसका मतलब गिरने से पहले ही संजय के शरीर से खून निकल रहा था। सबसे बड़ी बात कि ICU के स्टाफ को कांच टूटने और संजय के नीचे गिरने की भनक क्यों नहीं लगी। वह तो नीचे लोगों ने शोर मचाया, तब स्टाफ दौड़ा। हंसी ठहाके के बीच गुजरा पूरा दिन संजय दो बहन और चार भाई थे। उनकी तबीयत खराब होने की सूचना पर शुक्रवार सुबह दिल्ली में रहने वाली उनकी दोनों बहने भी आई थीं। संजय की हालत में सुधार देखकर वह संतुष्ट थीं। संजय भी हंस हंसकर अपनी बहनों से बात कर रहे थे। लेकिन क्या पता था कि वह भाई-बहनों की वह आखिरी मुलाकात थीं। बहनें शाम को अपने घर पहुंची भी नहीं थी कि संजय की मौत की सूचना उनसे पहले घर पहुंच गई। रात में ही परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी रात में लोकप्रिय अस्पताल पहुंचे थे। उनके साथ इंस्पेक्टर नौचंदी ईलम सिंह भी रहे। उन्होंने ICU के स्टाफ से पूछताछ की और फिर फोरेंसिक टीम को बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और लौट गई। तब तक बाथरूम और खून वाले स्थान तक किसी को जाने नहीं दिया गया। संजय की पत्नी ज्योति ने उठाए सवाल 1. संजय जब ICU में थे तो बाथरूम का अंदर से दरवाजा क्यों लगने दिया।
2. इस कमजोरी की स्थिति में बिना किसी सहारे के संजय खिड़की तक कैसे चढ़े।
3. हादसे के बाद नाइट शिफ्ट में काम करने वाले स्टाफ को क्यों हटा दिया गया। लोकप्रिय अस्पताल ने अपना बयान जारी किया है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी परमजीत रावत ने कहा- संजय नाम का मरीज 31 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसके बाद में आज आईसीयू में ही था। वह टॉयलेट जाने के लिए उठा। उसके साथ एक स्टाफ उसको लेकर गया। स्टाफ बाहर खड़ा हुआ था। मरीज टॉयलेट के अंदर था, पहले वह बाहर आया, फिर दोबारा से अंदर गया उसने गेट बंद कर लिया। शीशा तोड़कर बाहर की तरफ कूद गया।
https://ift.tt/1xdYI4U
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply